अमेरिका के प्रतिष्ठित फैशन सम्मान CFDA फैशन अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा सोमवार रात (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह) न्यूयॉर्क में हुई। अमेरिकन म्यूज़ियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में आयोजित समारोह में ब्रांड डियोटिमा की डिज़ाइनर रेचल स्कॉट को ‘अमेरिकन विमेन्सवियर डिज़ाइनर ऑफ द ईयर’ और दिग्गज डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन को ‘अमेरिकन मेन्सवियर डिज़ाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया। समारोह की मेज़बानी अभिनेत्री केके पामर ने की।
प्रमुख विजेता
- अमेरिकन विमेन्सवियर डिज़ाइनर ऑफ द ईयर: रेचल स्कॉट (डियोटिमा)। 2024 के बाद इस श्रेणी में यह उनकी दूसरी जीत है। उन्हें लुपिता न्योंगो और फ्रांसिस्को कोस्टा ने पुरस्कार दिया।
- अमेरिकन मेन्सवियर डिज़ाइनर ऑफ द ईयर: राल्फ लॉरेन, जिन्हें मैट डेमन और ट्रेमेन एमोरी ने सम्मानित किया। पिछले साल उन्होंने विमेन्सवियर श्रेणी का पुरस्कार जीता था।
- अमेरिकन एक्सेसरी डिज़ाइनर ऑफ द ईयर: आना खोरी, जिनकी इस श्रेणी में यह पहली जीत है।
- अमेरिकन इमर्जिंग डिज़ाइनर ऑफ द ईयर: कॉलीन एलन।
- इंटरनेशनल डिज़ाइनर ऑफ द ईयर: एंथनी वैकारेलो (सेंट लॉरेंट), जिन्हें हेली बीबर, रोज़े और ज़ो क्रैविट्ज़ ने पुरस्कार सौंपा।
अन्य सम्मान
पीटर मरीनो को फैशन आइकन अवॉर्ड और टोरी बर्च को पॉज़िटिव चेंज अवॉर्ड मिला, जो उन्हें एना विंटूर ने दिया। गैप इंक. को इनोवेशन अवॉर्ड, ईवा चेन को मीडिया अवॉर्ड और लिंडा फार्गो को फाउंडर्स अवॉर्ड से नवाज़ा गया। फोटोग्राफर जोड़ी इनेज़ वैन लैम्सवीर्डे और विनूध माटाडिन को ज्योफ्री बीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
वैकारेलो के लिए यह सम्मान ऐसे समय आया है, जब अक्टूबर में सेंट लॉरेंट ने दस साल बाद उनके ब्रांड छोड़ने की पुष्टि की थी। समारोह की शुरुआत CFDA के चेयरमैन थॉम ब्राउन ने मेहमानों के स्वागत से की।
(स्रोत: CFDA, PR Newswire, TheIndustry.fashion)


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।